45 साल के शख्स से शादी करने पर अड़ी 16 साल की लड़की

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

45 साल के शख्स से शादी करने पर अड़ी 16 साल की लड़की

रतलाम शहर में एक 16 साल की लड़की व 45 साल के आदमी मोहम्मद रफीक के बीच प्यार होने व इसके बाद शादी करने कोशिश का मामला सामने आया। युवक के घर में दोनों शादी करने वाले थे कि महिला एवं बाल विकास विभाग को जानकारी लगी। विभाग व पुलिस की टीम ने विवाह रुकवाया


45 साल के शख्स से शादी करने पर अड़ी 16 साल की लड़कीरतलाम शहर में एक 16 साल की लड़की व 45 साल के आदमी मोहम्मद रफीक के बीच प्यार होने व इसके बाद शादी करने कोशिश का मामला सामने आया। युवक के घर में दोनों शादी करने वाले थे कि महिला एवं बाल विकास विभाग को जानकारी लगी।

विभाग व पुलिस की टीम ने विवाह रुकवाया व लड़की का मेडिकल करवाया है। हालांकि लड़की अब भी उस रफीक से शादी करने पर अड़ी है लेकिन रफीक अब मना कर रहा है। घटना ईश्वर नगर की है। दरअसल, लड़की नाबालिग है और महिला विकास विभाग ने दलील दी कि 18 साल से पहले हम ये शादी नहीं होने देंगे।

व्यक्ति व लड़की दोनों के घर आसपास है। शादियों में खाना बनाने जाते थे इसी दौरान उनमें प्यार हो गया। लड़की ने व्यक्ति से शादी करने की जिद पकड़ ली। हालांकि, ये प्यार शादी तक नहीं पहुंच सका। प्रभारी परियोजना अधिकारी एहतेशाम अंसारी के साथ विभाग की टीम ने पुलिस को सूचना दी व निकाह रुकवाकर दोनों ही पक्षों को दीनदयाल नगर थाने लाया गया।

लड़की का मेडिकल करवाया है। उसे फिलहाल वन स्टाप सेंटर लाया गया है। इधर, युवक अपने पास पहचान संबंधी कोई भी दस्तावेज होने से इनकार कर रहा है। जानकारी में पता चला है कि युवक की पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। युवक अभी शादी करने से मना कर रहा है। फिलहाल युवक को छोड़ दिया है।