घर लौट रही 21 वर्षीय महिला डॉक्टर की स्कूटी गड्ढे में फिसली, मौत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

घर लौट रही 21 वर्षीय महिला डॉक्टर की स्कूटी गड्ढे में फिसली, मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 21 साल की एक डॉक्टर की एक वाहन से उस समय कट कर मौत हो गई जब गढ्ढे में फिसल कर अपने दो पहिया वाहन के साथ वह सड़क पर गिर पड़ी और एक ट्रक के नीचे आ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सहायक पुलिस निरीक्षक महेश सागड़े ने बताया कि


घर लौट रही 21 वर्षीय महिला डॉक्टर की स्कूटी गड्ढे में फिसली, मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 21 साल की एक डॉक्टर की एक वाहन से उस समय कट कर मौत हो गई जब गढ्ढे में फिसल कर अपने दो पहिया वाहन के साथ वह सड़क पर गिर पड़ी और एक ट्रक के नीचे आ गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सहायक पुलिस निरीक्षक महेश सागड़े ने बताया कि बुधवार देर रात कुडूस गांव की रहने वाली नेहा शेख भिवंडी शहर से अपने घर जा रही थी तभी यह दुर्घटना हुई। मृतक की अगले महीने शादी होने वाली थी।

महिला अपने भाई के साथ दोपहिया वाहन पर जा रही थी तभी दुगढ़ दोराहे के पास वाहन गढ्ढे में फिसलने से वह अपना संतुलन खोकर सड़क पर गिर गई। सागड़े ने बताया कि पास से गुजर रहा ट्रक महिला को रौंदते हुए निकल गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।


उन्होंने कहा कि, भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।