बोरवेल में 25 फीट नीचे फंसा 3 साल का बच्चा 12 घंटे बाद सुरक्षित निकाला

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

बोरवेल में 25 फीट नीचे फंसा 3 साल का बच्चा 12 घंटे बाद सुरक्षित निकाला

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरे तीन साल के बच्चे को 12 घंटे की कोशिशों के बाद रविवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना चितरंगी के खैडार गांव की है। बच्चा करीब 25 फीट की गहराई पर फंसा था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 9:30


बोरवेल में 25 फीट नीचे फंसा 3 साल का बच्चा 12 घंटे बाद सुरक्षित निकालामध्यप्रदेश के सिंगरौली में 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरे तीन साल के बच्चे को 12 घंटे की कोशिशों के बाद रविवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना चितरंगी के खैडार गांव की है। बच्चा करीब 25 फीट की गहराई पर फंसा था।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे तेज प्रताप खेत में बने मकान के नजदीक खुदे बोरवेल में गिर गया था। तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। करीब एक घंटे बाद ही मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अमले ने बचाव का काम शुरू कर दिया।

रविवार सुबह 10 बजे बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया। उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।