40 साल के शख्स ने किया सुसाइड, शव लेने पहुंची 7 पत्नियां, सभी एक दूसरे से थीं बेखबर!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

40 साल के शख्स ने किया सुसाइड, शव लेने पहुंची 7 पत्नियां, सभी एक दूसरे से थीं बेखबर!

हरिद्वार। हरिद्वार में एक 40 साल के शख्स ने हाल ही में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिसवालों की मुश्किल उस वक्त बढ़ गई जब मृतक का शव लेने के लिए एक, दो या तीन नहीं बल्कि 7-7 महिलाएं पुलिस के पास पहुंच गई। सभी महिलाएं खुद को मृतक की 'पत्नी' बता रही


40 साल के शख्स ने किया सुसाइड, शव लेने पहुंची 7 पत्नियां, सभी एक दूसरे से थीं बेखबर!हरिद्वार।  हरिद्वार में एक 40 साल के शख्स ने हाल ही में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिसवालों की मुश्किल उस वक्त बढ़ गई जब मृतक का शव लेने के लिए एक, दो या तीन नहीं बल्कि 7-7 महिलाएं पुलिस के पास पहुंच गई। सभी महिलाएं खुद को मृतक की 'पत्नी' बता रहीं थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में 5 महिलाएं मृतक का शव लेने के लिए पहुंची थी। दिलचस्प बात यह थी कि इन पांचों महिलाओं में से कोई भी एक दूसरे को नहीं जानती थी और सभी इस बात से बेखबर थीं कि उनके पति की किसी अन्य महिलाा के साथ संबंध रहे हैं।

पुलिस जब इस मुश्किल से निपट रही थी कि बाद में 2 अन्य महिलाएं भी थाने पहुंची और मृतक को अपना पति बताने लगीं। मृतक के लिए 7-7 महिलाओं के दावे को देखकर पुलिस घनचक्कर हो गई। काफी देर तक चले ड्रामें और हंगामे के बाद पुलिस ने जैसे तैसे स्थिति को संभाला।


हरिद्वार की रविदास बस्ती में रहने वाला पवन कुमार पेशे से ड्रायवर था। पुलिस के मुताबिक पवन ने जहर खा लिया था। जहर खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसकी पत्नी उसे अस्पताल लेकर गई थी लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।