55% मानते हैं राहुल गांधी 2019 में बदल सकते हैं कांग्रेस की किस्‍मत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

55% मानते हैं राहुल गांधी 2019 में बदल सकते हैं कांग्रेस की किस्‍मत

लोकसभा चुनाव को कुछ महीने ही बचे हैं। देश की दो प्रमुख पार्टी सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस तैयारी में जुटी हुई हैं। बीते कुछ समय में हुई उठापटक के बाद अब साल 2019 के शुरू होते ही एक बार फिर सवाल उठने लगा है कि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर ब


55% मानते हैं राहुल गांधी 2019 में बदल सकते हैं कांग्रेस की किस्‍मत
लोकसभा चुनाव को कुछ महीने ही बचे हैं। देश की दो प्रमुख पार्टी सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस तैयारी में जुटी हुई हैं। बीते कुछ समय में हुई उठापटक के बाद अब साल 2019 के शुरू होते ही एक बार फिर सवाल उठने लगा है कि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाला अगला शक्स कौन होगा?

इस सवाल पर बीते दिनों सर्वे हुए। इस बीच एक और सर्वे सामने आया है। जो कांग्रेस और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

भाजपा इस बार के आम चुनाव में भी पीएम मोदी के भरोसे ही नैया पार लगने की उम्मीद में है। पार्टी हर मौके पर साफ कर चुकी हैं कि 2019 में भी नरेद्र मोदी ही पीएम पद पर बैठेंगे। जबकि कांग्रेस और उसकी समर्थक पार्टियां राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनते देखने का ख्वाब संजोए बैठी हैं।

हालांकि पार्टी की तरफ से इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की गई है। लेकिन ताजा सर्वे में साफ हो रहा है कि राहुल गांधी की स्वीकार्यता पार्टी के साथ लोगों में भी बढ़ रही है।

इंडिया टुडे कार्वी इनसाइट्स के सर्वे के मुताबिक, सर्वे में शामिल लोगों के कांग्रेस की किस्मत बदलने वाले चेहरे के बारे में सवाल पूछा गया। इस सवाल के जवाब में 55 फीसदी लोगों का जवाब राहुल गांधी के लिए हां में था। लोगों का मानना है कि कांग्रेस की किस्मत राहुल बदल सकते हैं। हालांकि 32 फीसदी लोग मानते हैं कि राहुल कांग्रेस के लिए कारगर साबित नहीं होंगे। वहीं, 13 फीसदी लोग इस सवाल पर स्पष्ट राय नहीं रख सके।

इसके अलावा देश में प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस में सबसे बेहतर चेहरा कौन? के सवाल पर चौंकाने वाले आंकड़े आए हैं। जिनसे साबित हो रहा है कि कुछ समय पहले राहुल को हासिए पर डालने वाले राजनीतिक पंडितों के दावे को जनता दरकिनार कर रही है। सर्वे में सामने आया है कि 52 फीसदी लोगों का मानना है कि कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं।