मांगलिक दोष दूर करने का झांसा देकर 60 वर्षीय फूफा 4 साल तक करता रहा रेप

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

मांगलिक दोष दूर करने का झांसा देकर 60 वर्षीय फूफा 4 साल तक करता रहा रेप

नई दिल्ली। रोहिणी जिले के नरेला इलाके में रिश्तों को दागदार करने वाला मामला सामने आया है। मांगलिक दोष दूर करने का झांसा देकर भतीजी का चार साल से यौन शोषण करने वाले 60 वर्षीय आरोपी फूफा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग में श


मांगलिक दोष दूर करने का झांसा देकर 60 वर्षीय फूफा 4 साल तक करता रहा रेपनई दिल्ली। रोहिणी जिले के नरेला इलाके में रिश्तों को दागदार करने वाला मामला सामने आया है। मांगलिक दोष दूर करने का झांसा देकर भतीजी का चार साल से यौन शोषण करने वाले 60 वर्षीय आरोपी फूफा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय युवती अपने परिवार के साथ नरेला में रहती है। एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी और पति बाहर काम करता है। पीड़िता फिलहाल पांच माह की गर्भवती है।


फूफा द्वारा दुष्कर्म किए करने की जानकारी उसने अपने ससुर को बताई। ससुर के कहने पर उसने दिल्ली महिला आयोग में सूचना दी। इसके बाद आयोग ने 13 सितंबर दिल्ली पुलिस को सूचना दी। आरोपी फूफा की पहचान इलाहाबाद निवासी व्यक्ति के रूप में हुई।