विदेशी स्त्री से उत्पन्न संतान कभी देश हित नहीं कर सकती

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

विदेशी स्त्री से उत्पन्न संतान कभी देश हित नहीं कर सकती

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है कि विदेशी स्त्री से उत्पन्न संतान कभी देश हित और राष्ट्र प्रेम का अनुगामी नहीं हो सकता। भार


विदेशी स्त्री से उत्पन्न संतान कभी देश हित नहीं कर सकतीमध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है कि विदेशी स्त्री से उत्पन्न संतान कभी देश हित और राष्ट्र प्रेम का अनुगामी नहीं हो सकता।

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गी पहले भी ऐसे विवादित बयान देते रहे हैं। कुछ समय पहले ही विजयवर्गीय ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में मिली जमानत पर कहा था कि, ‘क्या सच में इंदिरा जी की बहू हैं सोनिया’?

विजयवर्गीय ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, ‘विदेशी स्त्री से उत्पन्न संतान कभी देश हित और राष्ट्र प्रेम का अनुगामी नहीं हो सकता’। वहीं, मध्य प्रदेश में सत्ता से बेदखल हुई भाजपा के अन्य नेता हार पर मंथन और चिंतन में लगे हुए हैं। लेकिन विजयवर्गीय ने इस बार भी विवादित बयान दे डाला। हालांकि सोशल मीडिया पर विजयवर्गीय की तीखी आलोचना हो रही है।