नशेबाज युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए वृद्धा संग किया रेप
कानपुर। किदवई नगर क्षेत्र में एक नशेबाज युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक वृद्धा संग दुष्कर्म किया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोपी को पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वृद्धा का बेटा नगर निगम में
कानपुर। किदवई नगर क्षेत्र में एक नशेबाज युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक वृद्धा संग दुष्कर्म किया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोपी को पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
वृद्धा का बेटा नगर निगम में सफाई नायक है। बेटे के मुताबिक मां की काफी समय से तबियत खराब चल रही थी। वह चलने फिरने और बोलने में लाचार थीं। आमने सामने दो घर होने के चलते परिवार के बाकी लोग दूसरे मकान में थे। आये दिन घर के दरवाजे पर आकर बैठने वाला अमर नशे में धुत होकर घर मे घुस आया और दरवाजा अंदर से बंद करके वृद्धा संग दुष्कर्म किया। पौत्री दादी को जगाने पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खटखटाने पर अमर ने दरवाजा खोला तो परिजनों के होश उड़ गए।
अंदर जाकर देखा तो वृद्धा लहूलुहान हालत में पड़ी थीं। आनन फानन परिजन उन्हें उर्सला अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह एसएसपी अनन्त देव तिवारी वृद्धा के घर पहुंचे। एसएसपी ने घटना के बाबत मोहल्ले के लोगों और पौत्र से पूछताछ की। इंस्पेक्टर कि़दवई नगर अनुराग मिश्र ने बताया कि मृतका के बेटे की तहरीर पर अमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।