शक दूर करने के लिए तांत्रिक के कहने पर बहू की हथेलियों पर रखी आग

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

शक दूर करने के लिए तांत्रिक के कहने पर बहू की हथेलियों पर रखी आग

आगरा। मथुरा में एक महिला ने शक के चलते अपनी बहू की अग्नि परीक्षा ले डाली। जिससे बहू की दोनों हथेलियां जल गई। सास ने परीक्षा लेने के लिए उसके हाथों पर चूल्हे की आग रख दी। सास ने यह सब तांत्रिक के कहने पर किया। पीड़ित बहू का आरोप है कि हाथ जलने के बाद


शक दूर करने के लिए तांत्रिक के कहने पर बहू की हथेलियों पर रखी आगआगरा। मथुरा में एक महिला ने शक के चलते अपनी बहू की अग्नि परीक्षा ले डाली। जिससे बहू की दोनों हथेलियां जल गई। 

सास ने परीक्षा लेने के लिए उसके हाथों पर चूल्हे की आग रख दी। सास ने यह सब तांत्रिक के कहने पर किया। पीड़ित बहू का आरोप है कि हाथ जलने के बाद ससुरालीजनों ने उसे घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। 19 अक्तूबर को घटी घटना के बाद पीड़िता के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच की बात कही है। 

थाना मांट क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही महिला की सास उस पर किसी न किसी बात को लेकर शक रहता है। अपना शक दूर करने के लिए सास तांत्रिक के झांसे में आ गई। 


तांत्रिक ने सास से कहा कि वो पुत्रवधु के हाथ पर चूल्हे की आग रखे। अगर हाथ जल गए तो शक पक्का है और नहीं जले तो नहीं है। 19 अक्तूबर को सास ने पुत्रवधु के हाथ पर चूल्हे की आग रख दी। पुत्रवधु के हाथ जल गए। शक बढ़ा तो पीड़िता को घर से निकाल दिया।