उम्र है 6 साल, लेकिन GK हर सवाल का इसके पास है जवाब

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

उम्र है 6 साल, लेकिन GK हर सवाल का इसके पास है जवाब

नई दिल्ली। उम्र के अनुसार अनुभव हो, परंतु मध्य प्रदेश के खरगोन की महज छह साल की बच्ची खासी चर्चा में है। हमउम्र के बच्चों में सहज रूप से खेलने-कूदने वाली यह बच्ची पलक झपकते ही 600 से ज्यादा सवालों के जवाब देने में माहिर है। यह क्या पर्यावरण और क्या


उम्र है 6 साल, लेकिन GK हर सवाल का इसके पास है जवाब
नई दिल्ली।  उम्र के अनुसार अनुभव हो, परंतु मध्य प्रदेश के खरगोन की महज छह साल की बच्ची खासी चर्चा में है। हमउम्र के बच्चों में सहज रूप से खेलने-कूदने वाली यह बच्ची पलक झपकते ही 600 से ज्यादा सवालों के जवाब देने में माहिर है।

यह क्या पर्यावरण और क्या राजनीति, इतिहास से लगाकर सामान्य ज्ञान के हर सवाल के जवाब चुटकी में दे देती है। शहर के गांधी नगर निवासी यह बेटी उन्नति चंद्रात्रे कक्षा 1 की छात्रा है।

हाल ही में यूएसए के राष्ट्रपति की शपथ लेने वाले डोनाल्ड ट्रंप को लेकर उन्नति से जब पूछा गया तो उसने तपाक से जवाब दिया कि बराक ओबामा की जगह अब नए राष्ट्रपति ट्रंप हैं। उसने यहां तक बताया कि दुनिया में सबसे ज्यादा तनख्वाह भी इनकी चार लाख डॉलर में है। इसके बाद सिलसिलेवार कई सवालों के जवाब दिए।

उन्नति को पता है कि 1949 से अब तक इस जिले में 41 कलेक्टर बदल चुके हैं। वह सभी के नाम क्रमबद्ध तरीके से बता सकती है। उसे देश के सभी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम पता हैं। 

यहां तक कि उसे पता है कि महात्मा गांधी को गोली किसने मारी थी। इतिहास के महाभारत से लगाकर विश्व के सभी देशों के राष्ट्रीय चिन्हों को भी मुखाग्र रूप से बता देती है। विज्ञान के प्रश्नों के उत्तर देने में भी वह माहिर है।

उन्नति के पिता संजय इसे माता-पिता और ईश्वर की कृपा मानते हैं। वर्तमान में वे स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षक हैं। लगभग 10 वर्षों तक उन्होंने और उनके बड़े भाई राजेंद्र ने ऑटो चलाकर परिवार को पाला-पोसा। तीन संतानों के पिता संजय ने बताया कि उन्नति जब तीन वर्ष की थी तभी से वह हर बात याद रखने लगी थी।

नईदुनिया की रिपोर्ट के अनुसार उनका कहना है कि आर्थिक स्थिति इतनी ठीक नहीं कि किसी महंगे स्कूल में वे पढ़ा सकें। सामान्य स्कूल में वह अध्ययनरत है। उन्नति कक्षा 1 में होने के बावजूद कक्षा 5वीं स्तर तक की पुस्तकें फर्राटे से पढ़ लेती है। कक्षा 12वीं तक अध्ययनरत उन्नति की माता स्वाति गृहिणी है। हर बच्चे में मौलिक प्रतिभा छुपी रहती है। कुछ बच्चे विलक्षण प्रतिभा के धनी होते है। स्मरण शक्ति और ग्रहणशीलता से आईक्यू तय की जाती है। उन्नति के प्रकरण में विशिष्ट आईक्यू श्रेणी मानी जा सकती है। -अशोक दीक्षित, विशेषज्ञ, व्यक्तित्व विकास, खरगोन