आगरा महोत्सव का आगाज़, दिखा व्यापार, कला व संस्कृति का अनूठा संगम

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

आगरा महोत्सव का आगाज़, दिखा व्यापार, कला व संस्कृति का अनूठा संगम

आगरा। आगरा महोत्सव व्यापार, कला व संस्कृति का अनूठा संगम | कोठी मीना बाजार मैदान में दस दिवसीय आगरा महोत्सव हो गया सजधज कर तैयार | आज होगा मेले का विधिवत उद्धघाटन | महोत्सव में स्थानीय व प्रदेश एंव देश के अन्य राज्यों से आये शिल्पी एवं शिल्पकारों ने


आगरा महोत्सव का आगाज़, दिखा व्यापार, कला व संस्कृति का अनूठा संगमआगरा।  आगरा महोत्सव व्यापार, कला व संस्कृति का अनूठा संगम | कोठी मीना बाजार मैदान में दस दिवसीय आगरा महोत्सव हो गया सजधज कर तैयार | आज होगा मेले का विधिवत उद्धघाटन | महोत्सव में स्थानीय व प्रदेश एंव देश के अन्य राज्यों से आये शिल्पी एवं शिल्पकारों ने लगायी है अपनी स्टाल |

मेले में लगी विभिन्न प्रकार की तीन सौ स्टाल वहां आ रहे खरीदारों को पहले ही दिन से अपने आकर्षक छूट से लोगो को लुभा रही है | पहले दिन अपनी स्टॉल लगा रहे थे वही महोत्सव में पहुँचने वाले ग्राहकों ने मेले के पहले दिन बच्चो के साथ फन-पार्क व झूलो का खूब लुफ्त उठाया |

मेले का मुख्य द्वार स्वर्गीय विधायक जगन प्रसाद गर्ग की स्मृति में बनाया गया है | आगरा महोत्सव के उद्धघाटन के साथ मंच पर शाम-ऐ-कत्थक कार्यक्रम कालंदी स्कुल ऑफ़ कत्थक डांस एवं रिवाज संस्था द्वारा संचेतना कार्यक्रम के नाम से विशेष (दिव्यांग, दृष्टिवाधित व मूकवधिर) बच्चो तथा बड़ों का फैशन शो व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी |

युवाओ की सेल्फी के प्रति दीवानगी को देखते हुए सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है | जो लोगो में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है | आगरा की प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं की ओर से फर्नीचर, इंटीरियर, ऑटोमोबाइल, खाद पदार्थ, किचिन वेयर, इलेक्ट्रोनिक्स और लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुएं महोत्सव में उपलब्ध है।  मेले में दिवाली को देखते हुए साज-सज्जा के सामान विशेष आकर्षण का केंद्र है | महोत्सव में खान-पान के साथ आकर्षण झूले भी है |


मेले में सहारनपुर का फर्नीचर, खुर्जा की पोटरी, भादौई का कार्पेट, बरेली का बांस फर्नीचर, बनारस का अचार, जयपुर का चूरन, बम्बई की भेलपुरी, तंदूर की चाय, लखनऊ के चिकन का कुर्ता, कलकत्ता की साड़ियां, पटियाला की जूतियां और गुजरात का हेंडीक्राफ्ट, राजस्थान का चटखारा, बच्चो के लिए खिलोने, जेंट्स की नेहरू जैकेट सभी उत्पाद आकर्षण का केंद्र है |

मेला संयोजक मनीष अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव प्रतिदिन बीस अक्टूबर तक दोपहर दो बजे से रात्रि दस बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा | मेले में दो मुख्य द्वार से जनता का आवागमन किया गया है | मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है | आगरा महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क है |