अखिलेश की गिरफ्तारी से भड़के सपाई, किया प्रदर्शन, गिरफ्तारी दी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

अखिलेश की गिरफ्तारी से भड़के सपाई, किया प्रदर्शन, गिरफ्तारी दी

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की इलाहाबाद जाने से पहले हुई गिरफ्तारी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर में आज मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष प्रहलाद यादव, महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम के नेतृत्व में सैकड


अखिलेश की गिरफ्तारी से भड़के सपाई, किया प्रदर्शन, गिरफ्तारी दी गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की इलाहाबाद जाने से पहले हुई गिरफ्तारी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर में आज मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष प्रहलाद यादव, महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट की तरफ बढऩे लगे।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर जिला पुलिस और प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया और शास्त्री चौक पर सपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी से नाराज सपा कार्यकर्ता लगातार पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रशासन ने बगैर किसी अनुमति के जुलूस और धरना प्रदर्शन करने पर आपत्ति जताई तो सपा कार्यकर्ता नाराज हो गए। इस बीच पुलिस और सपाइयों में नोकझोंक शुरू हो गई, कुछ ही देर में बड़ी संख्या में पुलिस बल शास्त्री चौक पहुंच गया और सपाइयों को नियंत्रित करने में लग गया।
इस दौरान पुलिस और सपाइयों हाथपाई भी हुई जिसमें कुछ राहगीर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल दो बड़ी गाडिय़ां बुलाकर सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिए गए सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में  रखा गया है और अधिकारियों के आदेश का इंतजार हो रहा है।