अलका लांबा 5 रुपये की पर्ची कटाकर कांग्रेस में शामिल!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

अलका लांबा 5 रुपये की पर्ची कटाकर कांग्रेस में शामिल!

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक अलका लांबा ने शनिवार दिन में औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के लिए पांच रुपये की पर्ची भी कटाई। इस मौके पर कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको, चांदन


अलका लांबा 5 रुपये की पर्ची कटाकर कांग्रेस में शामिल!नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक अलका लांबा ने शनिवार दिन में औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के लिए पांच रुपये की पर्ची भी कटाई। इस मौके पर कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको, चांदनी चौक के जिला अध्यक्ष उस्मान, आदर्श नगर जिलाध्यक्ष जिंदल व अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

अलका ने ट्वीट कर बताया, आज कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंच कर दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी श्री पी सी चाको जी, जिला चांदनी चौक अध्यक्ष उस्मान जी, जिला आदर्श नगर अध्यक्ष जिंदल जी व अन्य नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कॉंग्रेस सदस्य बनने पर गर्व मेहसूस कर रही हूं।