अलका लांबा बोलीं- ‘मायावती वो नारी है, जो आजकल 56 इंच के एक मर्द पर भारी है’
चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक साधना सिंह ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) चीफ मायावती के खिलाफ विवादित बयान दिया है। साधना सिंह ने मायावती को किन्नर से भी बदतर बताते हुए कहा कि वह न महिला हैं और न पुरुष।
चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक साधना सिंह ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) चीफ मायावती के खिलाफ विवादित बयान दिया है। साधना सिंह ने मायावती को किन्नर से भी बदतर बताते हुए कहा कि वह न महिला हैं और न पुरुष। उनके इस बयान का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बीजेपी विधायक साधना सिंह के विवादित बयान पर घमासान मच गया है। बसपा, सपा व आम आदमी पार्टी (आप) ने उनके बयान की कड़ी अलोचना करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर भी साधना सिंह के विवादित बयान की कड़ी अलोचना हो रहीं है।
आम आदमी पार्टी (आप) की नेता व चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने बीजेपी की महिला विधायक साधना सिंह द्वारा मायावती पर अभद्र टिपण्णी करने की कड़ी आलोचना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मायावती वो नारी है जो बस आजकल 56 इंच के एक मर्द पर भारी है।
आप विधायक अलका लांबा ने अपने ट्वीट में लिखा, “कौन कहता है कि किन्नर बदतर होते हैं? बदतर तो ऐसी सोच वाले होते हैं। मायावती तो नारी है, बस आजकल 56″ के एक मर्द पर भारी है।”

कौन कहता है कि किन्नर बदतर होते हैं ?— Alka Lamba (@LambaAlka) 19 January 2019
बदतर तो ऐसी सोच वाले होते हैं,
माया तो नारी है,बस आजकल 56" के एक मर्द पर भारी है। @talktoapsara More power to u👍 @MahilaCongress https://t.co/5IEdoFotAC