GF की शादी से नाराज BF ने महिला को सरेआम मारी गोली

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

GF की शादी से नाराज BF ने महिला को सरेआम मारी गोली

नई दिल्ली। द्वारका के उत्तम नगर एरिया में एक शख्स ने आग ताप रही महिला को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि घायल महिला की पोती 3 साल पहले आरोपी के साथ घर छोड़कर भाग गई थी। इस मामले की परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की और कुछ दिनों बाद युवती और उसके प्


GF की शादी से नाराज BF ने महिला को सरेआम मारी गोलीनई दिल्ली। द्वारका के उत्तम नगर एरिया में एक शख्स ने आग ताप रही महिला को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि घायल महिला की पोती 3 साल पहले आरोपी के साथ घर छोड़कर भाग गई थी। इस मामले की परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की और कुछ दिनों बाद युवती और उसके प्रेमी को ढूंढ लिया था।

घरवालों ने युवती की शादी करा दी थी और युवक की पिटाई की थी। नाराज आरोपी जफर उर्फ पीतल (28) ने यह वारदात की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

घटना के समय घायल शमा (55) बहू और पोते के साथ घर के बाहर आग ताप रही थीं। तभी आरोपी उनके पास आया और शमा देवी पर गोली चला दी। बहू के शोर मचाने पर घर के लोग बाहर आए। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।