कांग्रेस की पहली ट्रांसजेंडर महासच‍िव, अजय से ऐसे बनीं अप्‍सरा रेड्डी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

कांग्रेस की पहली ट्रांसजेंडर महासच‍िव, अजय से ऐसे बनीं अप्‍सरा रेड्डी

कांग्रेस ने देश की मशहूर ट्रांसजेंडर पॉलिटकल एक्टिविस्ट और पत्रकार अप्सरा रेड्डी को अपनी पार्टी की महिला इकाई का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। मंगलवार को कांग्रेस ने ट्वीट के जरिए अप्सरा के नियुक्ति की जानकारी साझा की। वहीं अप्सरा ने भी अपने फेसबुक अक


कांग्रेस की पहली ट्रांसजेंडर महासच‍िव, अजय से ऐसे बनीं अप्‍सरा रेड्डीकांग्रेस ने देश की मशहूर ट्रांसजेंडर पॉलिटकल एक्टिविस्ट और पत्रकार अप्सरा रेड्डी को अपनी पार्टी की महिला इकाई का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। मंगलवार को कांग्रेस ने ट्वीट के जरिए अप्सरा के नियुक्ति की जानकारी साझा की। वहीं अप्सरा ने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ तस्वीर शेयर उन्हें धन्यवाद कहा। बता दें कि अप्सरा कांग्रेस की पहली ट्रांसडेंडर महासचिव हैं।

हालांकि, इससे पहले सार्वजनिक जीवन में भी वह काफी लोकप्रिय रही हैं। कांग्रेस में शामिल होने से पहले अप्सरा कई स्तर पर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। थोड़े वक्त के लिए उनका नाता बीजेपी से भी रहा, लेकिन जल्द ही उन्होंने अपना रास्ता अलग कर लिया। अप्सरा ने अपने जीवन तमाम तरह के कार्य किए हैं।

कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर अप्सरा रेड्डी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर महिलाएं उनसे कहती थी कि तुम यहां अपनी जिंदगी नहीं बना पाओगी। तुम्हें कहीं और चले जाना चाहिए। लेकिन भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने मेरा स्वागत किया है यह भावुक और सुखद महसूस कराने वाला क्षण हैं।

उन्होंने कहा कि जिदंगी में उन्होंने काफी दुश्वारियां झेली हैं। लोगों ने उनका मजाक उड़ाया है। लेकिन, मजबूत मनासिकता के साथ सिर्फ काम पर ही ध्यान दिया और दिमाग को शांत रखा।

अप्सरा रेड्डी कई बड़े मीडिया संस्थानों में बतौर पत्रकार काम कर चुकी हैं। उन्होंने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस, द हिंदू, कॉमनवेल्थ सेक्रेटेरिएट, न्यू इंडियन एक्सप्रेस, डेक्कन क्रॉनिकल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया।

अप्सरा ने थाईलैंड में अपना जेडंर चेंज कराया था। एक इंटरव्यू के दौरान अप्सरा ने बताया कि जब वह 13 औऔर 14 साल की थीं तो वह अक्सर Google पर यही सर्च करती थीं कि एक लड़का कैसे लड़की बन सकता है।