कॉलेज फेस्‍ट में लड़कियों के शॉर्ट ड्रेसेज पहनने पर बैन!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

कॉलेज फेस्‍ट में लड़कियों के शॉर्ट ड्रेसेज पहनने पर बैन!

नई दिल्ली। ग्रांट गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज एंड सर जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल, मुंबई के छात्र इन दिनों खासे परेशान है। यहां ‘अस्तित्व’ प्रोग्राम में भाग लेने वाली लड़कियों के लिए छोटी ड्रेस पर प्रतिबंध लगाने के लिए ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है। मामले में ड


कॉलेज फेस्‍ट में लड़कियों के शॉर्ट ड्रेसेज पहनने पर बैन!
नई दिल्ली। ग्रांट गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज एंड सर जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल, मुंबई के छात्र इन दिनों खासे परेशान है। यहां ‘अस्तित्व’ प्रोग्राम में भाग लेने वाली लड़कियों के लिए छोटी ड्रेस पर प्रतिबंध लगाने के लिए ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है।

मामले में डीन डॉक्टर अजय चंदनवाले ने एक समाचार पत्र को बताया कि उन्होंने तीन नर्सों के जीटी हॉस्पिटल से होने के चलते छात्रों को अनुशासित रहने को कहा था। उन्होंने कहा कि हमें कुछ नियमों का पालन करना होगा चोंकि हम डॉक्टर हैं।

बता दें कि ड्रेस कोड की घोषणा फेसबुक पर शनिवार को 4.14 बजे एक प्रविष्टि के माध्यम से की गई थी। पोस्ट में डीन का हवाला देते हुए कहा गया, ‘लड़कियों से अश्लीलता या उत्पीड़न की अनुमति नहीं है।’

पोस्ट में आगे कहा गया कि रात 9.30 बजे तक और लड़कियों को रात 10 बजे तक हॉस्टल वापस आना होगा। इसी मैसेज को गर्ल्स हॉस्टल वार्डन ने व्हाट्सएप पर पोस्ट किया था।

छात्रों समूह के महासचिव विनय दलवी ने इस बात की पुष्टि की कि लड़कियों को रूढ़िवादी कपड़े पहनने के लिए कहा गया था। लड़कों और लड़कियों को अलग-अलग समूहों में बैठने और एक साथ नृत्य नहीं करने के लिए कहा गया है।
-सांकेतिक तस्वीर