जागरूक बनें, इससे बड़ी नहीं कोई देशभक्ति : प्रियंका गांधी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

जागरूक बनें, इससे बड़ी नहीं कोई देशभक्ति : प्रियंका गांधी

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने गुजरात में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इस दौरान 58 साल बाद गुजरात में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजनीति में आने के बाद पहली बार जनसभा को संबोधित किया। मीडिया रिपो


जागरूक बनें, इससे बड़ी नहीं कोई देशभक्ति : प्रियंका गांधीलोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने गुजरात में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इस दौरान 58 साल बाद गुजरात में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजनीति में आने के बाद पहली बार जनसभा को संबोधित किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, जिन दो करोड़ नौकरियों का वादा किया गया था, वे कहां हैं? महिलाओं की सुरक्षा का वादा किया गया था, उसका क्या हुआ? बैंक खाते में 15 लाख रुपये का वादा किया गया था, वो कहां हैं?

रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि हमें उन मुद्दों को उठाना चाहिए जो आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण हो। उन्होंने कहा कि लोग कैसे आगे बढ़ सकते हैं, युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा, महिलाएं कैसे सुरक्षित महसूस करेंगी, किसानों के लिए क्या किया जाएगा। ये सभी चुनाव के मुद्दे हैं।