BJP नेताओं को यह बताना चाहिए कि गोडसे देशभक्त था या नहीं: दिग्विजय सिंह

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

BJP नेताओं को यह बताना चाहिए कि गोडसे देशभक्त था या नहीं: दिग्विजय सिंह

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को भाजपा संगठन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाला नाथूराम गोडसे देशभक्त था या नहीं?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिग्विजय ने कहा कि भाजपा नेता गांधी की जिस विचारधारा की बात करते हैं, वह सत्यता से बिल्कुल परे है। भाजपा नेता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर संकल्प यात्रा के बारे में बात करते हैं। उन्हें देश को गोडसे की राष्ट्रभक्ति के बारे में भी बताना चाहिए।

दिग्विजय ने खुलासा किया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयराजे सिंधिया ने मुझे 1970-71 में जन संघ में शामिल होने के लिए कहा था। लेकिन मैंने उनका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया, क्योंकि मैं महात्मा गांधी को मानता हूं।