BJP नेता की टायर फैक्ट्री में लगी आग, 4 लोगों की मौत की आशंका

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

BJP नेता की टायर फैक्ट्री में लगी आग, 4 लोगों की मौत की आशंका

मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक टायर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक इस आग में चार लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फैक्ट्री स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के नता महेन्द्र चौरड़िया की है। बता दें कि फैक्ट्री में करीब


BJP नेता की टायर फैक्ट्री में लगी आग, 4 लोगों की मौत की आशंका
मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक टायर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक इस आग में चार लोगों की मौत हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फैक्ट्री स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के नता महेन्द्र चौरड़िया की है। बता दें कि फैक्ट्री में करीब 200 लोग काम करते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि घटना के वक्त फैक्ट्री में करीब 50 लोग मौजूद थे। वहीं राहत कार्य जारी है।

फैक्ट्री मंदसौर के मुल्तानपुरा में है। वहीं अभी तक आग लगने का कारण साफ पता नहीं लग पाया है। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि आग फैक्ट्री में कोई ब्लास्ट हुआ जिसके बाद आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि इसकी लपटें और काला धुआं दूर तक फैला है।