BJP कार्यालय पर बम से हमला
मेघालय की राजधानी शिलांग में रविवार को अज्ञात लोगों ने बम से भाजपा कार्यालय पर हमला किया। इस हमले में प्रदेश अध्यक्ष के चैंबर को नुकसान पहुंचा है। हमले के बाद भाजपा नेता अलेक्जेंडर लालू हेक ने कहा, “हम इस तरह की हिंसक घटनाओं की निंदा करते हैं। हमें
मेघालय की राजधानी शिलांग में रविवार को अज्ञात लोगों ने बम से भाजपा कार्यालय पर हमला किया। इस हमले में प्रदेश अध्यक्ष के चैंबर को नुकसान पहुंचा है। हमले के बाद भाजपा नेता अलेक्जेंडर लालू हेक ने कहा, “हम इस तरह की हिंसक घटनाओं की निंदा करते हैं। हमें यह नहीं मालूम कि इस घटना के पीछे किसका हाथ है लेकिन यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। हम गृह मंत्रालय को पत्र लिख दोषियों को पकड़ने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे।”
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, मेघालय स्थित भाजपा के मुख्यालय पर रविवार की देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंके हैं। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष शिबुन लिंगदोह का चैंबर क्षतिग्रस्त हो गया है।

Meghalaya: Petrol bombs were hurled at BJP head quarters in Shillong yesterday. Alexander Laloo Hek, BJP says," We condemn any kind of violence. We will write a complaint to the Home Minister to find the culprit and take action." pic.twitter.com/O1ZWhtOdXP— ANI (@ANI) 7 January 2019