लड़के के रूप में हुआ जन्म, फिर बनी लड़की, फैमिली के एक्सेप्ट करने पर भी मिलते हैं भद्दे कमैंट्स

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

लड़के के रूप में हुआ जन्म, फिर बनी लड़की, फैमिली के एक्सेप्ट करने पर भी मिलते हैं भद्दे कमैंट्स

ख्वाहिश ने बताया फैमिली द्वारा एक्सेप्ट कर लिए जाने के बावजूद अब भी लोग उन पर भद्दे कमेंट करते हैं। ऐसे लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है जो सोसाइटी में उन्हें स्वीकार नहीं करना चाहते। उन्हें अक्सर ऐसे कई लोगों को फेस करना पड़ता है। ट्रांसजेंडर्स के सवा


लड़के के रूप में हुआ जन्म, फिर बनी लड़की, फैमिली के एक्सेप्ट करने पर भी मिलते हैं भद्दे कमैंट्सख्वाहिश ने बताया फैमिली द्वारा एक्सेप्ट कर लिए जाने के बावजूद अब भी लोग उन पर भद्दे कमेंट करते हैं। ऐसे लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है जो सोसाइटी में उन्हें स्वीकार नहीं करना चाहते। उन्हें अक्सर ऐसे कई लोगों को फेस करना पड़ता है। ट्रांसजेंडर्स के सवाल पर ख्वाहिश ने कहा मेट्रो सिटीज और छोटे शहरों के लोगों की सोच में अंतर है।

यही वजह है कि छोटे शहरों में ट्रांसजेंडर को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा वे भी इंसान हैं और हमारी तरह सांस लेते हैं और खाना खाते हैं। उन्होंने भी किसी मां के पेट से ही जन्म लिया है। वे कोई एलियन नहीं उनके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। जोधपुर के परिहार परिवार में लड़के के रुप में हुआ जन्‍म : ख्वाहिश को पहले परिवार में ख्वाहिश सत्यजीत के नाम से पुकारा जाता था।

ख्‍वाहशि का जन्म जोधपुर के परिहार परिवार बेटे के रूप में हुआ था। वे घर के सबसे छोटे बेटे थे। मधुबन हाउसिंग बोर्ड निवासी सत्यजीत सिंह ने 10 वीं तक सेंट एंस स्कूल में पढ़ाई की। पढ़ाई के कुछ समय बाद उसे लगा कि वह लड़कियों की तरह ही व्यवहार करता है। लड़कों की तरह खेलने की बजाए उन्हें किचन में काम करना और लड़कियों के कपड़े पहनना ज्यादा पसंद है। लेकिन घरवाले ये मानने के लिए तैयार नहीं थे। वे चाहते थे की वो लड़कों जैसे कपड़े पहने। ख्‍वाहशि को ब्यूटी पार्लर में काम करना और एयर होस्टेस बनने का शौक था।

10वीं की पढ़ाई पूरी कर सत्यजीत जयपुर पहुंच गया। वहां वह ब्यूटी पार्लर में काम करने लगा। खुद की कमाई से अपना सपना पूरा करने की सोची। उसे एयर होस्टेस बनना था। इस बीच उसके कॉन्टैक्ट मुंबई में हो गए। वहां भी काम किया और पता चला कि दिल्ली के एक हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट से उसका सपना पूरा हो सकता है। यह बात परिवार के लोगों को पता चली तो उन्होंने भी समझाया। दिल्ली हॉस्पिटल के डॉक्टर ने भी उसको कई दिन तक काउंसलिंग के लिए बुलाया। बाद में 2012 में उन्होंने करीब 5-6 लाख रुपए खर्च कर सेक्स चेंज का ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन के बाद उन्‍होंने ने अपना नाम ख्वाहिश रखा ।

नई पहचान के साथ ख्वाहिश अब टीवी सीरियल्स में एक्टिंग करती हैं। वे डीडी नेशनल और सोनी पल के सीरियल्स में भी दिख चुकी हैं। इसके साथ ही वे एक साउथ इंडियन फिल्म भी कर रहीं हैं। वे काफी वक्त से एयर होस्टेस बनने की ट्रेनिंग भी ले रहीं हैं। एक दिन बड़ी एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। अब ख्‍वाहशि शादी करना चाहती हैं। वो एक मर्द का प्यार पाना चाहती है से’क्स चेंज के बाद ख्वाहिश से दूर हुआ परिवार भी अब उसके साथ खड़ा है। ख्‍वाहशि भी राखी पर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। वे एक राजपूत परिवार से हैं। अब अपनी कम्युनिटी के किसी लड़के से शादी करना चाहती हैं।