2 लाख रुपये में नाबालिग लड़की को खरीदा, बंधक बनाकर करता रहा रेप

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

2 लाख रुपये में नाबालिग लड़की को खरीदा, बंधक बनाकर करता रहा रेप

दिल्ली से सटे हरियाणा में एक होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुए जुल्म की दास्तां बताई है। लड़की ने बताया कि उसे दो लाख रुपए में बेंच दिया गया था। जहां दो महीने से उसे एक घर में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ


2 लाख रुपये में नाबालिग लड़की को खरीदा, बंधक बनाकर करता रहा रेपदिल्ली से सटे हरियाणा में एक होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुए जुल्म की दास्तां बताई है। लड़की ने बताया कि उसे दो लाख रुपए में बेंच दिया गया था। जहां दो महीने से उसे एक घर में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ बलात्कार किया जाता रहा।

लड़की किसी तरह घर से भागी। इसके बाद उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद लड़के पर अत्याचार करने वाले और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया।


मामला हरियाणा के भिवाड़ी का है। यहां लड़की पर जुल्म का मामला तब सामने आया, जब लड़की ने खुद को दरिंदे के चंगुल से निकले के लिए दो मंजिल से कूद गई। इसमें वह घायल तो हो गई लेकिन एक पड़ोसी की नजर उस पर पड़ी। पड़ोसी ने ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार लड़की ओडिशा की रहने वाली है।

भिवाड़ी के महिला थाने की एसएचओ नन्हीं देवी ने बताया, लड़की ने कहा कि, उसके अंकल ही उसे हरियाणा लाए थे। उन्होंने कहा था कि किसी रिश्तेदार को देखने चल रहे हैं। लेकिन यहां पर अंकल ने दो लाख रुपए लेकर संदीप और उसकी मां शकुंतला को बेंच दिया।

एसएचओ ने लड़की के आधार पर बताया कि, आरोपी संदीप लड़की से जबरदस्ती मंदिर में शादी भी कर ली। इसके बाद से संदीप ने उसे घर में बंधक बना कर रखा है। साथ ही एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने लड़की को बंधक बनाए रखने के दौरान उससे बलात्कार भी किया।