BREAKING : माचिस फैक्ट्री में धमाका, एक की मौत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

BREAKING : माचिस फैक्ट्री में धमाका, एक की मौत

बठिंडा से बड़ी खबर है। यहां बुधवार दोपहर को बंद पड़ी फैक्टरी में विस्फोट हो जाने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में दो मजदूर झुलस गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नहीं हुई है। ये विस्फोट मानसा रोड


BREAKING : माचिस फैक्ट्री में धमाका, एक की मौतबठिंडा से बड़ी खबर है। यहां बुधवार दोपहर को बंद पड़ी फैक्टरी में विस्फोट हो जाने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में दो मजदूर झुलस गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नहीं हुई है। ये विस्फोट मानसा रोड स्थित इंडिस्ट्रयल फोकल प्वाइंट स्थित माचिस फैक्टरी में  हुआ। बताया जाता है कि ये फैक्ट्री काफी समय से बंद पड़ी है। आज कुछ लोग फैक्ट्री में कबाड़ लेने पहुंचे तो एकाएक धमाका हो गया।
ये धमाका इतना जोरदार था कि आवाज दूर तक सुनाई दी और लोग खौफजदा हो गए। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में एक की मौत हो गई है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बाल्टी में कुछ ऐसा केमिकल था जिससे ये ब्लास्ट हुआ होगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।