पूर्व प्रधान की कार पेड़ में धंसी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

पूर्व प्रधान की कार पेड़ में धंसी

ठाकुरद्वारा। मुरादाबाद हाईवे पर तेज गति पूर्व प्रधान की कार पेड़ में धंस गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्राम रामनगर खागूवाला निवासी पूर्व प्रधान फरियाद अली उर्फ बबलू बीती रात दिल्ली से वापस घर लौट रहे थे। तड़के चार


पूर्व प्रधान की कार पेड़ में धंसीठाकुरद्वारा। मुरादाबाद हाईवे पर तेज गति पूर्व प्रधान की कार पेड़ में धंस गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ग्राम रामनगर खागूवाला निवासी पूर्व प्रधान फरियाद अली उर्फ बबलू बीती रात दिल्ली से वापस घर लौट रहे थे। तड़के चार बजे भरतावाला के पास ट्रक को ओवरटेक करते वक्त चालक रईस अहमद से कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े पेड़ में धंस गई।

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि पेड़ जड़ से उखड़कर उपर बिजली लाइन के सहारे लटक गया। इसमें कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पूर्व प्रधान के अनुसार चालक समेत दोनों के गुम चोट है।