चंद्रबाबू नायडू ने BJP महिला कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, मोदी का समर्थन किया तो बर्बाद हो जाओगे

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

चंद्रबाबू नायडू ने BJP महिला कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, मोदी का समर्थन किया तो बर्बाद हो जाओगे

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू काकीनाड़ा में भाजपा महिला कार्यकर्ता द्वारा काफिला रोके जाने के बाद अपनी मर्यादा भूल गए। वह काफिला रोके जाने से इतना नाराज हो गए कि ऑन स्पॉट उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ट


चंद्रबाबू नायडू ने BJP महिला कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, मोदी का समर्थन किया तो बर्बाद हो जाओगेनई दिल्‍ली। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू काकीनाड़ा में भाजपा महिला कार्यकर्ता द्वारा काफिला रोके जाने के बाद अपनी मर्यादा भूल गए। वह काफिला रोके जाने से इतना नाराज हो गए कि ऑन स्‍पॉट उन्‍होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि टीडीपी के खिलाफ गैरजरूरी आंदोलन न करें।

यदि टीडीपी से कोई उलझता है तो उसका अंत हो जाता है। फिर भी ऐसी हरकत की तो आपका अंत तय है। उन्‍होंने जनहित में आंदोलनरत भाजपा महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि आंदोलन के दौरान हम कुछ नहीं कहेंगे लेकिन उसके बाद हम बहुत कुछ कर सकते हैं। यहां तक कि प्रदर्शनकारियों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।

सीएम नायडू ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मर्यादा की हद में रहने की चेतावनी दी। दरअसल, भाजपा की महिला नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ काकीनाड़ा में जन्मभूमि कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे सीएम चंद्रबाबू नायडू के काफिले को रोका लिया था। इस बीच चंद्रबाबू ने अपने पद की गरिमा को भूलकर महिला नेता को हड़काया।

इस दौरान भाजपा की महिला नेता और कार्यकर्ताओं ने चंद्रबाबू के काफिले को रोकने का प्रयास करते हुए मोदी जिंदाबाद, चंद्रबाबू डाउन डाउन के नारे लगाए। महिला कार्यकर्ताओं के इस रवैये से झुंझलाए चंद्रबाबू ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को इस बात की चेतावनी दी।

उन्‍होंने यहां तक कहा कि अगर आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी का समर्थन करोगे तो बर्बाद हो जाओगे। आंध्र में पार्टी का सूफड़ा साफ हो जाएगा। उन्‍होंने कहा कि आंध्र की जनता आप लोगों को माफ नहीं करेगी।