CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में किया कन्यापूजन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में किया कन्यापूजन

नई दिल्ली। आज पूरा देश महानवमी का पर्व मना रहा है। देश के हर कोने में लोग कन्या पूजन कर रहे हैं और मां दुर्गा का आशिर्वाद ले रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कुआ


CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में किया कन्यापूजन
नई दिल्ली। आज पूरा देश महानवमी का पर्व मना रहा है। देश के हर कोने में लोग कन्या पूजन कर रहे हैं और मां दुर्गा का आशिर्वाद ले रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कुआरी कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और दक्षिणा देकर विदा किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ गोरखपुर के पांच की दौरे पर हैं। वह सप्तमी के दिन गोरखपुर पंहुचे थे और वहां मुरारी बापू के राम कथा का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने कल अष्टमी के दिन गोरखनाथ मंदिर में पूजन किया था। अष्टमी पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने बलि अनुष्ठान के दौरान नारियल, गन्ना, केला, जायफर आदि की सात्विक पंचबलि दी। आरती और क्षमा याचना के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

इससे पहले शनिवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने मां के सातवें स्वरूप कालरात्रि का पूजन किया।दशमी के दिन सुबह पहले तिलक होगी जिसमें भक्त उन्हें तिलक लगाते हैं और वे भक्तों को तिलक लगाते हैं। उसके बाद शाम को मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। जो मानसरोवर मंदिर जाएगी।

वहां भगवान शिव का दर्शन करने के बाद पीठाधीश्वर रामलीला मैदान में जाकर भगवान राम राज्याभिषेक करेंगे। फिर उनका जुलूस मंदिर आएगा जहां पर सहभोज होगा। अगले दिन वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।