राफेल की पूजा भी कांग्रेस को बुरी लगी: अमित शाह

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

राफेल की पूजा भी कांग्रेस को बुरी लगी: अमित शाह

नई दिल्ली। हरियाणा के कैथल में चुनावी रैली के दौरान देश के गृहमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राफेल के बहाने कांग्रेस पर जबरदस्त पलटवार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा कि कांग्रेस राफेल की पूजा का भी विरोध करती है। गृहमंत्री ने अन


राफेल की पूजा भी कांग्रेस को बुरी लगी: अमित शाहनई दिल्ली। हरियाणा के कैथल में चुनावी रैली के दौरान देश के गृहमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राफेल के बहाने कांग्रेस पर जबरदस्त पलटवार किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा कि कांग्रेस राफेल की पूजा का भी विरोध करती है। गृहमंत्री ने अनुच्छेद 370 पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, कांग्रेस बताए कि वह 370 हटाए जाने के विरोध में है या उसके पक्ष में है?

अबकी बार, 75 पार' का नारा देते हुए शाह ने राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा, 'रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस में कल (मंगलवार को) राफेल का शस्त्र पूजन किया। कांग्रेस को यह पसंद नहीं आया। क्या विजयदशमी पर 'शस्त्र पूजन' नहीं किया जाता है? उन्हें (कांग्रेस) इस बात पर विचार करना चाहिए कि कब आलोचना करनी चाहिए और कब नहीं।'