जनता कांग्रेस के शपथ पत्र की नकल कर कांगे्रस ने जनघोषणा पत्र बनाया था : जोगी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

जनता कांग्रेस के शपथ पत्र की नकल कर कांगे्रस ने जनघोषणा पत्र बनाया था : जोगी

कोरबा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के संस्थापक, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मरवाही विधायक अजीत जोगी ने आज प्रदेश कांग्रेस पर जनता कांग्रेस के शपथ पत्र की नकल कर जन घोषणा पत्र बनाने का आरोप लगाया। श्री अजीत जोगी आज यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को स


जनता कांग्रेस के शपथ पत्र की नकल कर कांगे्रस ने जनघोषणा पत्र बनाया था : जोगी कोरबा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के संस्थापक, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मरवाही विधायक अजीत जोगी ने आज प्रदेश कांग्रेस पर जनता कांग्रेस के शपथ पत्र की नकल कर जन घोषणा पत्र बनाने का आरोप लगाया।
श्री अजीत जोगी आज यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की ओर से उन्होंने विधानसभा चुनाव के पूर्व हाईकोर्ट में शपथ पत्र प्रस्तुत किया था। पार्टी की सरकार बनने पर शपथ पत्र में किये गये वायदों को पूरा किया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने उनके शपथ पत्र के वायदों की नकल कर अपना जन घोषणा पत्र बनाया था। नकल भी ऐसी कि अक्षरश: वायदा दोहरा दिये गये। उन्होंने बताया कि धान का दो हजार पांच सौ रूपये समर्थन मूल्य, किसानों की ऋण माफी, बेरोजगारों को रोजगार मिलते तक भत्ता, पूर्ण शराब बंदी आदि वायदे उनके शपथ पत्र से कांग्रेस ने नकल की।
जनता कांग्रेस नेता ने कहा कि वायदों का नकल तो कर लिया गया, लेकिन कांग्रेस के पास उन पर अमल की कोई योजना नहीं है। न तो किसानों का पूरा कर्जा माफ हुआ, न बेरोजगारों को भत्ता दिया जा रहा है और न ही शराबबंदी की जा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के बाद देशी शराब का ठेका शुरू किया जायेगा। शराब माफिया और राज्य सरकार के बीच इस संबंध में बड़ी डील हो चुकी है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को मजबूत बनाने और गठबंधन के उम्मीवारों को विजयी बनाने की अपील की।