कांग्रेस परिवर्तन यात्रा का समापन, जनता से लोकतंत्र बचाने का आहवान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

कांग्रेस परिवर्तन यात्रा का समापन, जनता से लोकतंत्र बचाने का आहवान

जसपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए परिवर्तन यात्रा को निकाला गया है। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र को बचाने का आहवान किया। शुक्रवार को जसपुर पहुृंची परिवर्तन यात्रा का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। भूतपुरी रोड स


कांग्रेस परिवर्तन यात्रा का समापन, जनता से लोकतंत्र बचाने का आहवानजसपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए परिवर्तन यात्रा को निकाला गया है। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र को बचाने का आहवान किया।

शुक्रवार को जसपुर पहुृंची परिवर्तन यात्रा का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। भूतपुरी रोड स्थित एक राइस मिल में आयोजित समापन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हद्वयेश, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,सरिता आर्य आदि नेताओं को कांग्रेसजनों ने प्रतीक चिंह देकर सम्मान किया।

प्रीतम सिंह ने कहा कि देश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। कहा कि भाजपा के मंत्री देश का संविधान बदलने की बात कह रहे है।संविधान नहीं होगा तो जीना दूभर हो जायेगा।उन्होंने भाजपा पर देश के लोकतंत्र पर प्रहार करने के आरोप लगाये। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हद्वयेष ने कहा कि सरकार लाने में पूरी ताकत झौंक दी जायेगी। उन्होंने बजट पर कहा कि बजट लागू कराने तक केंद्र सरकार नहीं रहेगी। उन्होंने बजट को लोकलुभावन बताते हुए कहा कि वादे पूरा करने का वर्ष था, वादे पूरे नहीं कर पाये।

उन्होंने कहा कि देश में गठबंधन की सरकार आ रही है। दावा किया कि २०१९ में जनता मोदी को विदा कर देगी। विधायक आदेश चोहान,पूर्व सांसद केसी बाबा, महेंद्र पाल, प्रयाग भटट, ताहिर अली, रवि डोगरा, सोनू शर्मा ने भाजपा को कोसा। कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत महुवाडाबरा की पूर्व अध्यक्ष शाहजहां खातून के पति गफ्फार अहमद के निधान पर मौन रखा गया। संचालन गजेंद्र सिंह ने किया।

मौके पर इख्तियार बब्लू, डा.एमपह सिंह, सुल्तान भारती, डा. यूनूस,आफताब,एजाज, राहुल, राजेंद्र बिट्टू,नईम प्रधान, देवेंद्र सिंह, राजीव शर्मा, सुखवीर सिंह, मुकेश सिंह,आरिफ, अरूण चौहान, संदीप सहगल,जया बिष्ट, आबिद नूरी,अतीकुर्ररहमान, दर्शन दयाल,सुधीर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।