कांग्रेस महात्मा गांधी की भूमि से झूठ फैला रही : BJP

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

कांग्रेस महात्मा गांधी की भूमि से झूठ फैला रही : BJP

नई दिल्ली। कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोपों को झूठ बताकर खारिज करते हुए भाजपा ने मंगलवार को दावा किया कि विपक्षी पार्टी महात्मा गांधी की भूमि से असत्य फैला रही है और ऐसा प्रतीत होता है कि आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी ‘हार’ को महसू


कांग्रेस महात्मा गांधी की भूमि से झूठ फैला रही : BJPनई दिल्ली। कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोपों को झूठ बताकर खारिज करते हुए भाजपा ने मंगलवार को दावा किया कि विपक्षी पार्टी महात्मा गांधी की भूमि से असत्य फैला रही है और ऐसा प्रतीत होता है कि आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी ‘हार’ को महसूस कर वह परेशान है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा सरकार पर हमला बोले जाने के बाद भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा कि विपक्षी पार्टी का मानना है कि अगर झूठ को अक्सर दोहराया जाए तो झूठ को भी सच मान लिया जाता है।

एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, लेकिन ऐसा नहीं होता है। ये गांधी उन गांधी से बिल्कुल अलग हैं जिन्हें हम सभी जानते हैं और जिन्होंने सत्य का मार्ग अपनाया। ये गांधी झूठ का अनुसरण करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह आरोप भी ऐसा ही एक झूठ है कि मोदी सरकार ने राफेल सौदे में उद्योगपति अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया।

इससे पहले कांग्रेस ने अपनी सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद भाजपा पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर लोगों की भावनाओं का दोहन कर रहे हैं। जावड़ेकर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार महसूस कर कांग्रेस घबरा गई है।

उन्होंने प्रियंका गांधी के भाषण को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा उसमें कुछ भी नया नहीं था।