कांग्रेस ने अदिति सिंह को स्टार प्रचारक बनाकर सबको चौंकाया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

कांग्रेस ने अदिति सिंह को स्टार प्रचारक बनाकर सबको चौंकाया

लखनऊ। कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को स्टार प्रचारकों की सूची कर दी है। इसमें चौंकाने वाला नाम विधानमंडल के विशेष सत्र में पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर हिस्सा लेनी वाली रायबरेली की विधायक अदिति सिंह का है। कांग्रेस अनुशासनहीनता के आरोप मे


कांग्रेस ने अदिति सिंह को स्टार प्रचारक बनाकर सबको चौंकाया
लखनऊ। कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को स्टार प्रचारकों की सूची कर दी है। इसमें चौंकाने वाला नाम विधानमंडल के विशेष सत्र में पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर हिस्सा लेनी वाली रायबरेली की विधायक अदिति सिंह का है।

कांग्रेस अनुशासनहीनता के आरोप में अदिति को नोटिस जारी कर चुकी है। 40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, विधानमंडल दल के नेता अजय लल्लू, राज्यसभा सदस्य पीएल पूनिया भी हैं।

रायबरेली से विधायक अदिति सिंह के खिलाफ कांग्रेस के लिए व्हिप के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करवा पाना मुश्किल होगा। व्हिप सदन के अंदर ही लागू होता है।

सदन के बहिष्कार के पार्टी के निर्देश इसके अंतर्गत नहीं आते। अलबत्ता, पार्टी अदिति के खिलाफ अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई जरूर कर सकती है।