आडवाणी की सीट छीनने पर कांग्रेस का तंज़- मोदीजी बुज़ुर्गों का आदर नहीं करते...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

आडवाणी की सीट छीनने पर कांग्रेस का तंज़- मोदीजी बुज़ुर्गों का आदर नहीं करते...

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस पहली सूची में 184 नाम शामिल हैं। गांधीनगर से पहली बार पार्टी के पुरोधा लालकृष्ण आडवाणी का नाम कट गया है। उनकी जगह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनावी मैदान में उत


आडवाणी की सीट छीनने पर कांग्रेस का तंज़- मोदीजी बुज़ुर्गों का आदर नहीं करते...
नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस पहली सूची में 184 नाम शामिल हैं। गांधीनगर से पहली बार पार्टी के पुरोधा लालकृष्ण आडवाणी का नाम कट गया है। उनकी जगह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनावी मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस ने भाजपा की पहली सूची जारी होने पर तंज कसा है।

पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "पहले श्री लाल कृष्ण अडवाणी को जबरन ‘मार्ग दर्शक’ मंडल में भेज दिया, अब उनकी संसदीय सीट भी छीन ली। जब मोदीजी बुज़ुर्गों का आदर नहीं करते, वह जनता के विश्वास का आदर कहाँ करेंगे? भाजपा भगाओ, देश बचाओ।"