इमरान प्रतापगढ़ी को प्रत्याशी बनाने से कांग्रेसी नाखुश, आला पदाधिकारियों से करेंगे वार्ता

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

इमरान प्रतापगढ़ी को प्रत्याशी बनाने से कांग्रेसी नाखुश, आला पदाधिकारियों से करेंगे वार्ता

मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को हटाकर शायर इमरान प्रतापगढ़ी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेसियों में विरोध के स्वर गूंजने लगे है। कांग्रेस का एक गुट इमरान प्रतापगढ़ी से नाखुश है। उसने पार्टी हाईकमान से वार्ता करने का निर्


इमरान प्रतापगढ़ी को प्रत्याशी बनाने से कांग्रेसी नाखुश, आला पदाधिकारियों से करेंगे वार्ता मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को हटाकर शायर इमरान प्रतापगढ़ी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेसियों में विरोध के स्वर गूंजने लगे है। कांग्रेस का एक गुट इमरान प्रतापगढ़ी से नाखुश है। उसने पार्टी हाईकमान से वार्ता करने का निर्णय लिया है।

मुरादाबाद सीट से प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के प्रत्याशी बनने पर कांग्रेसियों में जो उत्साह का संचार हुआ था, उनको हटाकर शायर इमरान प्रतापगढ़ी को उम्मीदवार बनाने पर विरोध के रूप में दिखाई देने लगा है। शनिवार को संगठन मंत्री देशराज शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि राजबब्बर का प्रत्याशी बनाने का निर्णय तो ठीक था, लेकिन इमरान को टिकट देने का निर्णय समझ से परे है।

इमरान की उम्मीदवारी से स्थानीय कार्यकर्ता नाखुश हैं। इतना कम वक्त में इमरान चुनाव का माहौल नहीं बना पाएंगे। इससे बेहतर तो पार्टी हाईकमान को स्थानी प्रत्याशी को उम्मीदवार बना देना चाहिए। इस मुद्दे पर पार्टी के आला पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे।