धरा गया 4000 रूपये में लड़का होने की दवा और तावीज देने वाला ढोंगी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

धरा गया 4000 रूपये में लड़का होने की दवा और तावीज देने वाला ढोंगी

कुुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लड़का होने की दवा देने वाले आरोपी को काबू किया है। आरोपी चार हजार में महिलाओं को दो चूरन की पुड़िया और दो ताबीज देता था और दावा करता था कि उनको बेटा होगा। आरोपी दो साल से गोरखधंधा चला रहा था। आरोपी सलीम शाहाबा


धरा गया 4000 रूपये में लड़का होने की दवा और तावीज देने वाला ढोंगीकुुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लड़का होने की दवा देने वाले आरोपी को काबू किया है। आरोपी चार हजार में महिलाओं को दो चूरन की पुड़िया और दो ताबीज देता था और दावा करता था कि उनको बेटा होगा। आरोपी दो साल से गोरखधंधा चला रहा था।

आरोपी सलीम शाहाबाद की जगीर विहार कॉलोनी में 25 साल से रह रहा था। आरोपी खेत में बने डेरे में धंधा चला रहा था। सूचना पर सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की एक टीम का गठन किया गया।

टीम में पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. आरके सहाय, डॉ. ऋषि, डॉ. गौरव, डीएसी नरेश, मनोज व राजीव कुमार शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक गर्भवती महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर आरोपी सलीम के पास भेजा।


करीब आधा घंटे बाद फर्जी ग्राहक दवाई लेकर बाहर आई, तो टीम ने आरोपी को दबोच लिया। टीम ने आरोपी से पांच सौ के निशान लगे चार नोट बरामद किए हैं। इसके अलावा टीम ने फर्जी ग्राहक से आरोपी की दी गई पुड़िया व दो ताबीज भी बरामद किए। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट, आईएमए एक्ट व आईपीसी की विभिन्न धारों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-सांकेतिक तस्वीर