दिल्ली पुलिस की यूपी में अवैध असलहा फैक्ट्री पर रेड, 85 पिस्तौले बरामद, 5 गिरफ्तार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

दिल्ली पुलिस की यूपी में अवैध असलहा फैक्ट्री पर रेड, 85 पिस्तौले बरामद, 5 गिरफ्तार

राकेश पांडेय, लखनऊ। दिल्ली पुलिस की उप्र में बड़ी रेड हुयी है और इस रेड के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तार आरोपियेां के पास 8 दर्जन से अधिक फैक्ट्री मेड टाईप असलहे बरामद किये गये है। इस कार्यवाही की सूचना स्थानीय पुलिस को


दिल्ली पुलिस की यूपी में अवैध असलहा फैक्ट्री पर रेड, 85 पिस्तौले बरामद, 5 गिरफ्तार राकेश पांडेय,  लखनऊ। दिल्ली पुलिस की उप्र में बड़ी रेड हुयी है और इस रेड के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तार आरोपियेां के पास 8 दर्जन से अधिक फैक्ट्री मेड टाईप असलहे बरामद किये गये है। इस कार्यवाही की सूचना स्थानीय पुलिस को दिए बगैर दिल्ली पुलिस की यू0पी0 में की गयी इस रेड से प्रशासनिक महकमें में भी हड़कम्प मच गया है।

बताया जाता है कि कुछ समय पूर्व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के कुछ तस्करों को गिरफ्तार किया। जिन्होने पूॅछ ताछ मे बताया कि दोनो मेरठ और मुगंेर से असलहे व कारतूस ले आते है। पकड़े गये आरोपी दानी को साथ लेकर दिल्ली पुलिस ने उ0प्र0 के मेरठ जनपद में स्थित थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लखीपुरा गली नं0-2 में पहुॅची और फुर्रकान मिस्त्री के घर को चारो तरफ से घेर लिया। फोर्स को देखकर मौके पर सैकड़ों लोगो का जमावड़ा भी लग गया इसी बीच घर के अन्दर हुई तलाशी में समाम असलहे के साथ असलहो को बनाने के सामान के सहित एक फैक्ट्री भी मिली जो दो कमरो में चल रही थी।

पुलिस की कार्यवाही में 5 लोगो को गिरफ्तार किया गया है और उस मकान से 85 पिस्तौले बरामद की गयी है। पुलिस का कहना है कि अवैध फैक्टी मकान के तहखाने मे चल रही थी जिसके अन्दर मुंगेर निवासी सिंधु ओबैसी, हसन व मिन्टू को गिरफ्तार किया गया। जबकी एक का नाम पता नही चल सका है। पकड़े गये आरोपी लम्बे समय से असलहा बना रहे थे जो यू0पी0 के मेरठ, मुजफ्फर नगर, सहारनपुर, लखनऊ, आजमगढ़ व वाराणसी के साथ-साथ वेस्ट यू0पी0 के कई जिलो में बेचते थे। इनका कारोबार एन0सी0आर0 में असलहा सप्लाई करने के दौरान ही पुलिस के पकड़ में आया। पकड़े गये असलहो में 50 मुंगेर ब्रांड की पिस्टल 30 से 35 अधबने पिस्टल व असलहें भारी मात्रा में पुर्जे व औजार भी बरामद हुये है। दिल्ली पुलिस की इस कार्यवाही से यूपी पुलिस के अफसर सकते में है।