11 युवतियों से जबरन कराई जा रही थी जिस्मफरोशी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

11 युवतियों से जबरन कराई जा रही थी जिस्मफरोशी

आगरा में कश्मीरी बाजार और माल का बाजार बीच शहर में है। यहां देह व्यापार हो रहा था। छापेमारी में 32 महिलाओं को पकड़ा गया था, जिसमें से 11 कैद में थीं। उन्हें कोठों पर बेचा गया था। पीड़ित युवतियों को नारी निकेतन भेजा गया है। शेष 21 महिलाओं और 11 पुरुषों


11 युवतियों से जबरन कराई जा रही थी जिस्मफरोशी
आगरा में कश्मीरी बाजार और माल का बाजार बीच शहर में है। यहां देह व्यापार हो रहा था। छापेमारी में 32 महिलाओं को पकड़ा गया था, जिसमें से 11 कैद में थीं। उन्हें कोठों पर बेचा गया था। पीड़ित युवतियों को नारी निकेतन भेजा गया है। शेष 21 महिलाओं और 11 पुरुषों को शनिवार को जेल भेजा गया।

महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं से पूछताछ की। पूछताछ में साफ हुआ कि 11 युवतियां पीड़िताएं हैं। वे अपनी मर्जी से नहीं रह रही थीं। कैद में थीं। उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। ये युवतियां मेरठ, असम, नेपाल, पश्चिमी बंगाल, आगरा आदि जगह से थीं। सभी को धोखे से कोठों पर बेचा गया था। कोई नौकरी की तलाश में घर से निकली थी तो किसी को प्रेमी ने धोखा दिया था। इन 11 युवतियों को पकड़ी गई महिलाओं से अलग किया गया।
-सांकेतिक तस्वीर