दादर पुलिस स्टेशन की इमारत में लगी भीषण आग, 15 वर्षीय लड़की की मौत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

दादर पुलिस स्टेशन की इमारत में लगी भीषण आग, 15 वर्षीय लड़की की मौत

मुंबई। पश्चिमी दादर इलाके में स्थित पुलिस स्टेशन की एक इमारत में अचानक आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय श्रावणी चव्हाण नामक लड़की की मौत हो गई। आग लगने से वहां चारो-तरफ अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाडि


दादर पुलिस स्टेशन की इमारत में लगी भीषण आग, 15 वर्षीय लड़की की मौत
मुंबई। पश्चिमी दादर इलाके में स्थित पुलिस स्टेशन की एक इमारत में अचानक आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय श्रावणी चव्हाण नामक लड़की की मौत हो गई। आग लगने से वहां चारो-तरफ अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
आरएनएस के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली की इमारत में रह रहे कुछ लोग वहीं फंस गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह वहां रह रहे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान एक 15 साल की लड़की आग की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले गुरुवार को मुंबई के गोरेगांव इलाके में कामा इंडस्ट्रियल ऐस्टेट में मौजूद एक फैक्ट्री में आग लग गई थी। आग इतनी भीषण थी की दमकल की आठ गाडिय़ों ने मिलकर आग पर काबू पाया था। हादसे में किसी के कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।