5 गोवंशीय पशुओं का वध करते 2 को पकड़ा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

5 गोवंशीय पशुओं का वध करते 2 को पकड़ा

मुरादाबाद। रात के समय ढेला नदी किनारे पांच गोवंशीय पशुओं का वध किया जा रहा था। शक होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों दो लोगों को पकड़ लिया। बाकी फरार हो गए। घटना के बाद जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल भीड़ को नियंत्रित किया। ग्राम गंझेडा आलम के जं


5 गोवंशीय पशुओं का वध करते 2 को पकड़ा
मुरादाबाद। रात के समय ढेला नदी किनारे पांच गोवंशीय पशुओं का वध किया जा रहा था। शक होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों दो लोगों को पकड़ लिया। बाकी फरार हो गए। घटना के बाद जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल भीड़ को नियंत्रित किया।

ग्राम गंझेडा आलम के जंगल में ढेला नदी किनारे बीती रात कुछ लोग गोवंशीय पशुओं का वध कर रहे थे। इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने चारों तरफ से घेराबंदी कर ली। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पांच पशुओं के अवशेष पड़े थे। इस बीच ग्रामीणों ने मौके से दो लोगों को भी दबोच लिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।

इस बीच इत्तला पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रही भीड़ को बमुश्किल काबू में किया। पुलिस ने दोनों लोगों को भी भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।