2 बच्चियों ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

2 बच्चियों ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप

मुंबई के जोगेशवरी में पुलिस ने 30 साल के एक शख्स को अपनी दो सौतेली बेटियों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस युवक पर यह भी आरोप है कि वो अपनी बेटियों को मोबाइल पर पोर्न फिल्में दिखाता था। जानकारी के मुताबिक बच्चियों के यौन शोषण का सिलसिला


2 बच्चियों ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप
मुंबई के जोगेशवरी में पुलिस ने 30 साल के एक शख्स को अपनी दो सौतेली बेटियों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस युवक पर यह भी आरोप है कि वो अपनी बेटियों को मोबाइल पर पोर्न फिल्में दिखाता था।

जानकारी के मुताबिक बच्चियों के यौन शोषण का सिलसिला पिछले कुछ महीनों से लगातार चल रहा था। इस युवक पर यह भी आरोप है कि उसने इन दोनों नाबालिग बच्चियों को इस बात की जानकारी किसी को ना देने की धमकी भी दी थी।

पुलिस के मुताबिक दोनों लड़कियों की उम्र 13 और 14 साल थी। साल 2018 में इनके पिता का निधन हो गया था और कुछ ही महीने पहले उनकी मां ने इस युवक से दूसरी शादी रचाई थी। जोगेशवरी में यह बच्चियां अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थीं।

शादी के कुछ ही दिनों बाद 30 साल के इस युवक ने अपनी दोनों नाबालिग बच्चियों का यौन शोषण शुरू कर दिया था। पुलिस के मुताबिक यह युवक बच्चियों को मोबाइल पर पोर्न फिल्में दिखाता था और जब वो सो जाती थीं तब वो उनके साथ अश्लील हरकतें करता था।

21 अप्रैल को जब नाबालिग बच्ची नींद में थी तो यह युवक उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। लेकिन तब ही बच्ची की नींद खुल गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक बच्ची के शोर मचाने के बाद इस युवक ने चाकू के बल पर उसे शांत होने की धमकी दी। कुछ दिनों के बाद इस बच्ची ने अपनी महिला शिक्षक को इस बारे में बताया। बच्ची की कहानी सुनकर टीचर के होश उड़ गए।

उन्होंने एक गैर सरकारी संस्था की मदद से ओशिवारा पुलिस स्टेशन में बच्ची के पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जानकारी के मुताबिक बच्ची अब एनजीओ की देखरेख में है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसपर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।