पीएम आवास योजना के 33 पात्रों को मिली किस्त

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

पीएम आवास योजना के 33 पात्रों को मिली किस्त

जसपुर। पीएम आवास योजना के 33 पात्रों के खातों में नगर पालिका ने रकम पहुंचाकर उन्हे प्रमाण पत्र दिए। पालिका शेष पात्रों को जल्द ही किस्त देगी। मंगलवार को नगर पालिका में आयोजित एक सादे समारोह में पालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम, ईओ फईम खां, पालिकाध्यक्ष प्


पीएम आवास योजना के 33 पात्रों को मिली किस्त
जसपुर। पीएम आवास योजना के 33 पात्रों के खातों में नगर पालिका ने रकम पहुंचाकर उन्हे प्रमाण पत्र दिए। पालिका शेष पात्रों को जल्द ही किस्त देगी। 

मंगलवार को नगर पालिका में आयोजित एक सादे समारोह में पालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम, ईओ फईम खां, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी जाहिद, हाजी राशिद ने सभासदों के बीच ६०१ की डीपीआर के ३२ पात्रों को एक एक लाख रूपये तो एक पात्र को साठ हजार रूपये की किश्त देने के प्रमाण पत्र दिए गए। पालिका ने इन पात्रों की रकम उनके खातों में पहुंचा दी है। किश्त मिलने से पात्रों ने राहत की सांस ली। 

ईओ ने बताया कि पालिका ४८४ पात्रों के खातों में बीस बीस हजार रूपये तो 229 पात्रों को एक एक लाख रूपये भेज चुकी है।  एक एक लाख रूपये वाले २५५ पात्र शेष थे। इनमे अब 33 लोगों को एक एक लाख रूपये की किस्त दी गई है। एक पात्र को साठ हजार की रकम दी है। बताया कि २३० पात्रों की पत्रावलियों की जांच की जा रही है। इसके अलावा ५०५ डीपीआर के ३२ पात्रों को पहली किस्त जल्द दी जायेगी।