19 साल की लड़की से 4 दोस्तों ने किया गैंगरेप...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

19 साल की लड़की से 4 दोस्तों ने किया गैंगरेप...

मुंबई। जुलाई के पहले हफ्ते में मुंबई में 19 वर्षीय जिस किशोरी के साथ उसके चार दोस्तों ने कथित तौर पर बलात्कार किया था, उसकी मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह


19 साल की लड़की से 4 दोस्तों ने किया गैंगरेप...
मुंबई। जुलाई के पहले हफ्ते में मुंबई में 19 वर्षीय जिस किशोरी के साथ उसके चार दोस्तों ने कथित तौर पर बलात्कार किया था, उसकी मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने यहां कहा कि किशोरी को 25 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की बुधवार रात को मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस की एक टीम गुरुवार शाम तक औरंगाबाद पहुंच जाएगी। कथित बलात्कार का मामला तब सामने आया जब लड़की ने 24 जुलाई को गुप्तांग में दर्द की शिकायत की और उसे औरंगाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों को संदेह हुआ कि उसके साथ बलात्कार किया गया है और पुलिस को इसके बारे में सूचना दी और उसे सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। औरंगाबाद के बेगमपुरा पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, सात जुलाई को लड़की मुंबई आई थी। उसके चार दोस्तों ने उसका जन्मदिन मनाने का फैसला किया। केक काटने के बाद चारों ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। अधिकारी ने कहा कि वह बाद में औरंगाबाद लौट आई लेकिन अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में नहीं बताया।

मामला यहां के चूनाभट्टी पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। चूनाभट्टी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ''हम जांच कर रहे हैं लेकिन अभी तक हमें आरोपी की पहचान के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।