जादू-टोने के शक में 4 लोगों का गला रेता
झारखंड के गुमला जिले में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को गुमला में जादू-टोना के शक 4 लोगों की बुरी तरह से पिटाई की गई और उसके बाद गला काटकर उनकी हत्या कर दी गई। हत्या की यह घटना सिसकारी गांव की है। सूत्रों के मुताबिक
झारखंड के गुमला जिले में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को गुमला में जादू-टोना के शक 4 लोगों की बुरी तरह से पिटाई की गई और उसके बाद गला काटकर उनकी हत्या कर दी गई।
हत्या की यह घटना सिसकारी गांव की है। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को 10 से 12 लोगों ने चारों पीड़ितों को उनके घर से निकाला और पिटाई करने के बाद उनकी हत्या कर दी।
गुमला के एसपी अंजनी कुमार झा ने कहा, 'प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि पीड़ित लोग जादू-टोना करते थे। ऐसा लग रहा है कि अंधविश्वास में आकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच जारी है।'
उधर, सूत्रों ने बताया कि चारों लोगों की हत्या से पहले जन अदालत लगाई गई थी और इसमें उन पर ओझाई और टोना-टोटका करने का आरोप लगाया गया।