बेवफाई पर पेड़ से बांधकर पीटा, 5 अरेस्ट

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

बेवफाई पर पेड़ से बांधकर पीटा, 5 अरेस्ट

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक युवक और दो चचेरी बहनों को पेड़ से बांधकर पीटा गया। दो लड़कियों में से एक नाबालिग थी। आरोप है कि युवक एक शादीशुदा महिला के साथ भाग गया था, जिसके बाद महिला के पति ने कई लोगों के साथ मिलकर तीनों को प्रताड़ित किया। वहीं लड


बेवफाई पर पेड़ से बांधकर पीटा, 5 अरेस्ट
मध्य प्रदेश के धार जिले में एक युवक और दो चचेरी बहनों को पेड़ से बांधकर पीटा गया। दो लड़कियों में से एक नाबालिग थी।

आरोप है कि युवक एक शादीशुदा महिला के साथ भाग गया था, जिसके बाद महिला के पति ने कई लोगों के साथ मिलकर तीनों को प्रताड़ित किया। वहीं लड़कियों पर युवक को महिला के साथ भागने में मदद करने का आरोप था।


घटना जिले के अर्जुन कॉलोनी की है। वीडियो में दिख रहा है कि सैकड़ों लोग एक पेड़ के आसपास खड़े हैं। पेड़ से एक युवक और दो लड़कियां बंधी हुई हैं। तीनों को पीटा जा रहा है। आसपास खड़े लोग तमाशा देख रहे हैं लेकिन कोई भी पीड़ितों की मदद को आगे नहीं आ रहा है।

कुछ लोग मोबाइल से विडियो भी बनाते नजर आ रहे हैं। कुछ बच्चे तीनों की पिटाई होने पर हंस रहे हैं। एक लड़की अपने ऊपर हो रहे प्रहार को रोकने की कोशिश की, लेकिन एक बूढ़े व्यक्ति ने उसके कंधे मरोड़कर पकड़ लिए और फिर उसे जमकर पीटना शुरू कर दिया।