5 ट्रिलियन 5 ट्रिलियन सब कहें, जीरो बता ना पाये कोए : सुरजेवाला

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

5 ट्रिलियन 5 ट्रिलियन सब कहें, जीरो बता ना पाये कोए : सुरजेवाला

नई दिल्ली। देश मंदी की मार झेल रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर ऑटो सेक्टर पर हुआ है। ऑटो सेक्टर में देश की दूसरी सबसे बड़ी कम्पनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्लांट में 17 दिन तक किसी भी तरह का प्रोडक्शन नहीं होगा। कम्पनी के बंद होने पर कांग्रेस के राष्ट्र


5 ट्रिलियन 5 ट्रिलियन सब कहें, जीरो बता ना पाये कोए : सुरजेवाला
नई दिल्ली। देश मंदी की मार झेल रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर ऑटो सेक्टर पर हुआ है। ऑटो सेक्टर में देश की दूसरी सबसे बड़ी कम्पनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्‍लांट में 17 दिन तक किसी भी तरह का प्रोडक्‍शन नहीं होगा।

कम्पनी के बंद होने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। सुरजेवाला ने एक कविता लिखकर गुस्सा जाहिर किया है। सुरजेवाला अपने एक ट्वीट में लिखते हैं – 5 ट्रिलियन 5 ट्रिलियन सब कहें, जीरो बता ना पाये कोये,अर्थव्यस्था चरमरा चुकी, समझ ना पाया कोये..!


आपको ज्ञात हो कि रांची में एक मीडिया सम्मलेन कराया गया था जिसमें कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने भाजपा के संबित पात्रा से पूछ दिया की पांच ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं। संबित इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए। वो थोड़े देर अगल बगल झाँकने लगे और फिर गाना गुनगुनाने लगे।

फिर संबित ने जवाब देने के बजाय यह कहने लगे कि पहले यह सवाल राहुल गांधी से पूछकर आओ। बाद में संबित का खूब मजाक बना सोशल मीडिया में। आपको बता दें कि – ”हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड ने 16 दिन तक प्‍लांट बंद रखने की घोषणा की है”।