शादी के 57 साल बाद महिला ने जुड़वा बच्चियों को दिया जन्म!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

शादी के 57 साल बाद महिला ने जुड़वा बच्चियों को दिया जन्म!

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में 74 साल की एक महिला ने गुरुवार को जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। मंगायम्मा नामक महिला की अहिल्या नर्सिंग होम में सिजेरियन डिलीवरी हुई। उनकी शादी 57 साल पहले पूर्वी गोदावरी जिले के एक किसान यरमसेत्ती राजाराव क


शादी के 57 साल बाद महिला ने जुड़वा बच्चियों को दिया जन्म!
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में 74 साल की एक महिला ने गुरुवार को जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। मंगायम्मा नामक महिला की अहिल्या नर्सिंग होम में सिजेरियन डिलीवरी हुई।

उनकी शादी 57 साल पहले पूर्वी गोदावरी जिले के एक किसान यरमसेत्ती राजाराव के साथ हुई थी। पिछले एक दशक से बच्चे के लिए उनका ईलाज चल रहा था लेकिन अब ईवीएफ तकनीक से उन्होंने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया।

मंगायम्मा का बीते एक दशक से ईलाज चल रहा था। सालभर पहले वे गुंटूर की आईवीएफ एक्सपर्ट डॉ.सनक्कायला उमाशंकर से मिलीं।

डॉक्टरों ने उनकी माइनर सर्जरी की और अन्य महिला का यूट्रस उनके शरीर में ट्रांसप्लांट किया। जनवरी में सफलता मिली। मंगायम्मा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई।