5 साल की बच्ची से रेप करने वाला गिरफ्तार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

5 साल की बच्ची से रेप करने वाला गिरफ्तार

दिल्ली में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर की है। आरोपी की पहचान बुलंदशहर के नन्हे के तौर पर हुई है। कथित तौर पर वह बच्ची


5 साल की बच्ची से रेप करने वाला गिरफ्तार
दिल्ली में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर की है। आरोपी की पहचान बुलंदशहर के नन्हे के तौर पर हुई है। कथित तौर पर वह बच्ची को बहला- फुसलाकर द्वारका सेक्टर 23 के सुनसान इलाके में ले गया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, दुष्कर्म करने के बाद वह उसे वहीं छोड़कर भाग खड़ा हुआ। लोगों ने बच्ची को सुनसान इलाके से आता देख पुलिस को सूचित किया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। लड़की के परिवार का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की गई थी। कई प्रयासों के बाद लड़की के परिजनों का पता लगा, जो दैनिक मजदूर हैं।
मामला दर्ज करने के बाद, जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में नन्हे, बच्ची का हाथ पकड़ कर इलाके के बाहर ले जाते दिखा। अधिकारी ने कहा, तलाशी शुरू करने के बाद नन्हे को मंगलवार की शाम को द्वारका से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार शख्स शराबी था और अजीबो-गरीब हरकतें करता रहता था।