बसों में रोज 9 लाख महिलाएं करेंगी मुफ्त सफर...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

बसों में रोज 9 लाख महिलाएं करेंगी मुफ्त सफर...

नई दिल्ली। दिल्ली की बसों में रोजाना नौ लाख महिलाओं को मुफ्त सफर का लाभ मिलेगा। यह सुविधा 29 अक्टूबर से मिलने लगेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ये बातें कहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री


बसों में रोज 9 लाख महिलाएं करेंगी मुफ्त सफर...
नई दिल्ली। दिल्ली की बसों में रोजाना नौ लाख महिलाओं को मुफ्त सफर का लाभ मिलेगा। यह सुविधा 29 अक्टूबर से मिलने लगेगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ये बातें कहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली के स्कूलों में शुरू होने जा रहे देशभक्ति पाठ्यक्रम और सीसीटीवी कैमरों का भी जिक्र किया।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। इस पर सरकार को सालाना 350 करोड़ रुपये खर्च करना होगा। अभी 30 लाख यात्री रोजाना बसों में सफ करते हैं। मुख्यमंत्री चाहते हैं इनमें महिलाओं की संख्या कम से कम आधी हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर की योजना के चलते दिल्ली परिवहन निगम पर आर्थिक रूप से कोई दबाव नहीं पड़ने दिया जाएगा। दिल्ली सरकार इस योजना के क्रियान्वन के लिए परिवहन निगम को लगभग 200 करोड़ की सब्सिडी देगी। वहीं 150 करोड़ रुपए की सब्सिडी क्लस्टर बसों को दी जाएगी।