इस मजार पर चादर के बदले चढ़ाई जाती है जलती हुई सिगरेट

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

इस मजार पर चादर के बदले चढ़ाई जाती है जलती हुई सिगरेट

लखनऊ। भारत में लोग एक-दूसरे के धर्म और मज़हब का सम्मान करते हैं। हिंदू धर्म के कई लोग मस्जिद या मज़ार में जाकर अपना सिर झुकाते हैं और मुस्लिम समुदाय के कई लोग देवी-देवताओं के मंदिर में जाकर नतमस्तक होकर मन्नतें मांगते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार


इस मजार पर चादर के बदले चढ़ाई जाती है जलती हुई सिगरेट
लखनऊ। भारत में लोग एक-दूसरे के धर्म और मज़हब का सम्मान करते हैं। हिंदू धर्म के कई लोग मस्जिद या मज़ार में जाकर अपना सिर झुकाते हैं और मुस्लिम समुदाय के कई लोग देवी-देवताओं के मंदिर में जाकर नतमस्तक होकर मन्नतें मांगते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ के मूसाबाग में स्थित कप्तान बाबा की मज़ार पर लोग चादर के बदले जलती हुई सिगरेट चढ़ाते हैं। लोगों की मानें तो देश में जब अंग्रेजों का राज था तब यहां वेल्स नाम के एक अंग्रेज कैप्टन थे।

उन्हें सिगरेट पीने का शौक था, जिसके चलते यहां आनेवाले लोग कप्तान बाबा को खुश करने के लिए और अपनी मन्नत मनवाने के लिए सिगरेट चढ़ाते हैं।

ख़बरों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि इस मज़ार पर सिगरेट चढ़ाने से मन्नतें पूरी होती हैं। यही वजह है कि यहां आनेवाले अधिकांश लोग सिगरेट जलाकर इस मज़ार पर चढ़ाते हैं और बाबा से मन्नतें मांगते हैं।


आपको बता दें कि ये मज़ार वैसे तो एक क्रिश्चियन सिपाही की है, लेकिन यहां पर हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों के लोग आते हैं और मज़ार पर आकर सिगरेट जलाते हैं।