लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला ने लगाया यौनशोषण का आरोप!
जोधपुर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहने वाली एक महिला ने यौनशोषण एवं मारपीट कर घर से निकाले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी है। पीड़ित महिला ने आरोपी पर निकाह का झांसा देकर उसका तीन साल यौन शोषण करने की बात कही
जोधपुर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहने वाली एक महिला ने यौनशोषण एवं मारपीट कर घर से निकाले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी है। पीड़ित महिला ने आरोपी पर निकाह का झांसा देकर उसका तीन साल यौन शोषण करने की बात कही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंडोर थाना पुलिस ने बताया कि महिला ने मोहम्मद जाकिर पर मारपीट व घर से निकालने का आरोप लगाया हैं। मामले के अनुसार महिला पति से अनबन होने के बाद अलग रहने लगी थी।
इसी दौरान उसकी मोहम्मद जाकिर से पहचान हुई। पिछले चार सालों से चार बच्चों की मां चार बच्चों के पिता मोहम्मद जाकिर के साथ लिव-इन में रहने लगी। मोहम्मद जाकिर ने दो शादियां की हैं। वर्तमान में वो चार बच्चों की मां यानी दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था।
इधर, महिला के साथ भी वो लिव-इन में रहने लगा। पिछले कुछ समय से मोहम्मद जाकिर ने उस महिला के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और घर से निकाल दिया। परेशान हो कर महिला मंडोर थाने पहुंची और मोहम्मद जाकिर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।